जबलपुर: रांझी पुलिस ने जींस की कमर में अवैध हथियार के साथ घूम रहे व्यक्ति को दबोचा
जबलपुर के रांझी में पुलिस ने बीती देर रात के अंधेरे में एक बड़ी कार्रवाई की है! एक युवक को अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ रंगे हाथों दबोचा गया है। मामला रांझी थाना इलाके का है। थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी के नेतृत्व में पुलिस टीम रात में पेट्रोलिंग कर रही थी। तभी पुरानी शराब दुकान के पास एक संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर छिपने की कोशिश करने लगा।