बैतूल जिले के पाढर बायपास रोड पर स्थित पिन्टु ढाबा में गुरूवार रात लगभग 12.30 बजे एक मामूली से बिल को लेकर बड़ा बवाल खड़ा हो गया। जानकारी के मुताबिक, छह–सात लोगों ने 685 रुपए का बिल मांगे जाने पर पहले तो ढाबा संचालक से विवाद किया और फिर गाली-गलौज कर मौके से चले गए। लेकिन मामला यहीं खत्म नहीं हुआ।