हैदरगढ़: बुधनाई चौराहा स्थित गेहूं खरीद बाड़ा से चोरी के आरोप में चोर को पेड़ से बांधकर पीटा, कोठी पुलिस ने छुड़ाया
कोठी थाना क्षेत्र के बुधनाई चौराहा स्थित एक गेहूं खरीद बाड़ा से मंगलवार करीब 9 बजे गेहूं की बोरी चोरी करने के आरोप में एक व्यक्ति को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। लोगों ने उसे पेड़ से बांधकर पीटा। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया। यह घटना हैदरगढ़-बाराबंकी मार्ग पर स्थित बुधनाई चौराहे पर हुई।