बीसलपुर: घर से बुलाकर ले गए दोस्तों के साथ लापता युवक का शव बिलसंडा में मिला, हत्या का मुकदमा बीसलपुर कोतवाली में दर्ज
बीसलपुर - थाना क्षेत्र के मोहल्ला सराय के रहने वाले एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर शव फेंकने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक को कुछ दिन पहले उसके ही दोस्त घर से बुलाकर ले गए थे, जिसके बाद से वह लापता था। पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर दो नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।