पटना ग्रामीण: बिहार कैबिनेट की अहम बैठक में 25 एजेंडों पर मुहर, रोजगार गारंटी मिशन को स्वीकृति, पेंशनभोगियों के लिए राशि मंजूर
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में सोमवार को हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में कुल 25 महत्वपूर्ण एजेंडों को स्वीकृति दी गई है. सोमवार शाम 6:00 बजे अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया है कि इस बैठक में ग्रामीण विकास विभाग के तहत 'विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण)' योजना को मंजूरी दी गई, जो 1 जुलाई 2026 से लागू हो