पटेढ़ी बेलसर: बेलसर थाना की पुलिस ने शराब एवं बाल विवाह से संबंधित मामले में दो लोगों को किया गिरफ्तार भेजा जेल
बेलसर थाना की पुलिस ने बेलसर थाना सनहा संख्या 268/2024 बिहार मध निषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2018 के अभियुक्त मझौली निवासी कुशेश्वर महतो को गिरफ्तार किया है। तथा बेलसर थाना कांड संख्या 363/2024 बाल विवाह से संबंधित मामले में थाना क्षेत्र के चकवाजा निवासी जगमोहन राम के पुत्र सहिंद्र कुमार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा गया