पटेढ़ी बेलसर: पटेढ़ी बेलसर थाना क्षेत्र के धरमपुर के पास सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति हुआ घायल
बेलसर थाना क्षेत्र के धर्मपुर के पास सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति घायल हो गया। घटना के संबंध में बताया गया कि हथसारगंज निवासी लालू कुमार जो मुजफ्फरपुर के तरफ से लालगंज के तरफ आ रहा था तभी एक तेज रफ्तार पिकअप लहरिया कट मारते हुए उक्त मोटरसाइकिल को धक्का दे दिया और पिकअप चालक फरार हो गया हालांकि इस घटना में मोटरसाइकिल चालक को मामूली चोट आई है।