देवघर पुलिस ने मोबाइल चोरों पर कसा शिकंजा एक माह में 121 खोए व चोरी हुए मोबाइल बरामद, असली मालिकों को लौटाए पुलिस ने मोबाइल चोरी और गुमशुदगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक माह के भीतर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से 121 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद सभी मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को शुक्रवार दोपहर 2:00 बजे सुरक्षित रूप से सौंप दिया।