धरियावद: मूंगाणा में मंदिर की सुरक्षा को लेकर ग्रामीणों ने हाईवे मार्ग बदलने की मांग की, सौंपा ज्ञापन
उपखंड क्षेत्र के मूंगाना ग्राम के ग्रामीणों ने निर्माणाधीन हाईवे के मार्ग को लेकर प्रशासन से महत्वपूर्ण मांग उठाई है। ग्रामीणों ने नायब तहसीलदार रजनीश व्यास को ज्ञापन सौपा। जिसमे उपखण्ड अधिकारी व जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर प्रस्तावित सड़क मार्ग (अलाइनमेंट) में परिवर्तन करने की अपील की है,ताकि प्राचीन कालिका माता मंदिर की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।