पंचकूला: पंचकूला सेक्टर 17 की इंदिरा कॉलोनी से महिला अपने दो बच्चों के साथ हुई लापता, पति ने दर्ज करवाई गुमशुदगी की रिपोर्ट
बीते कल पंचकूला के सेक्टर 17 की इंदिरा कॉलोनी से 27 वर्षीय महिला अपने 8 साल के बेटे और 3 साल की बेटी के साथ कहीं चली गई। मामले का पता तब चला जब पति दोपहर को 2:00 बजे काम से वापस लौटा तो उसने देखा कि घर पर लॉक लगा हुआ है।पत्नी को फोन किया तो उसका फोन भी बंद मिला। पुलिस ने तीनों के गुमशुदा होने का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।