पंचकूला: एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम नें लोमोटिल की 1200 नशीली गोलियों के साथ एक सप्लायर को किया गिरफ्तार ,4 दिन का पुलिस रिमांड
एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम नें लोमोटिल की 1200 नशीली गोलियों के साथ एक सप्लायर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किये गये आरोपी की पहचान विमल कुमार गांव टंगरा कालका उम्र 31 के रूप में हुई है। आरोपी से कुल 1200 नशीली गोलिया बरामद की गई है। आरोपी को गिरफ्तार करके अदालत के पेश कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया ।