समस्तीपुर: शहर के प्रसिद्ध थानेश्वर मंदिर में सावन के पूजा को लेकर सभी तैयारी पूरी
शहर के थानेश्वर मंदिर के उमा पांडा ने बताया कि सावन के पूजा को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम रहेगा। कई सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।मंदिर के सभी पंडा पूजा के अलावे सुरक्षा का भी ध्यान रखेंगे। उन्होंने बताया कि सावन में भक्तों की पूजा को लेकर 4:00 बजे सुबह मंदिर का पट खोल दिया जाएगा।