समस्तीपुर: महमदीपुर गांव में तेज रफ्तार से बाइक चलाने से मना करने पर एक व्यक्ति के साथ की गई मारपीट, सदर अस्पताल में हुआ इलाज
मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के महम्मदीपुर गांव के रहने वाले गणेश राय ने बताया कि उनके दरवाजे पर उनके परिवार के बच्चे खेल रहे थे। उसी दौरान पड़ोसी शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक चलाकर उधर से जा रहा था। इसको लेकर उन्होंने मना किया तो उनके साथ मारपीट कर दी गई है। मारपीट की घटना को लेकर थाने में आवेदन देने की बात बताई गई है।