समस्तीपुर: स्टेशन पर बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के जनरल बोगी में रखे फायर इक्विपमेंट पर बैठे यात्री, हुआ लीक
समस्तीपुर जंक्शन पर बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में फायर इक्विपमेंट अचानक लीक हो गया। दरभंगा से नई दिल्ली एक्सप्रेस जा रही थी। जनरल बोगी में रखा फायर इक्विपमेंट लीक हुआ है। इससे स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई।घटना के बाद ट्रेन से यात्री कूदने लगे। लोगों को लगा की ट्रेन में आग लग गई है।