जखनिया: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, SP के निर्देशन में पुलिस रही सतर्क
गाजीपुर में यूपी पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन भी सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद नजर आई। जनपद के सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस और प्रशासन की टीमों ने संयुक्त रूप से सघन निरीक्षण किया और हर गतिविधि पर सतर्क नजर रखी। पुलिस अधीक्षक डॉ इरज राजा के निर्देशन में परीक्षा की शुचिता, निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं।