मिर्ज़ापुर: ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने पत्रकार पर हुए प्राणघातक हमले को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर डीएम को सौंपा ज्ञापन
बताते चले कि मंगलवार की दोपहर लगभग 2:00 बजे ज्ञापन सौंप कर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष अजय ओझा ने कहा कि। मिर्जापुर जनपद में पुलिस व माफियाओं का गठ जोड़ पत्रकारों के उत्पीड़न का कारण बन रहा है। जिगना क्षेत्र के पत्रकार साथी प्रमोद सिंह ने अवैध बालू खनन के खिलाफ समाचार प्रकाशित किया था। जिसको लेकर बालू माफियाओं ने उनके ऊपर प्राण घात हमला किया है।