देहरादून: मानसून की तैयारी को लेकर सचिवालय में सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन ने की बैठक
सचिवालय में जल विद्युत परियोजनाएं, सिंचाई विभाग, यूजेवीएनएल और केंद्रीय जल आयोग के अधिकारियों के साथ मानसून की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास श्री विनोद कुमार सुमन ने सभी एजेंसियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए समन्वित प्रयास सुनिश्चित करने को कहा।