बांसवाड़ा: नवागांव पेट्रोल पंप के पास बाइक की टक्कर के मामले में सदर थाने में केस दर्ज
सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नवागांव पेट्रोल पंप के पास बाईक की टक्कर एक व्यक्ति घायल होने का मामला सामने आया है। शुक्रवार सुबह 11 बजे मिली जानकारी अनुसार इस मामले मे प्रार्थी नवीनचंद पुत्र रेवाशंकर ने अपने पिता को नवागांव पेट्रोल पंप के पास बाईक सवार द्वारा टक्कर मारने को लेकर दुर्घटना करने वाले बाईक सवार के खिलाफ बाईक के नंबरों के आधार पर रिपोर्ट दी है।