शाहबाद: एक मोहल्ले की विवाहिता के घर में घुसकर दुष्कर्म करने के दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज, लूटपाट की बात झूठी निकली
कोतवाली के एक मोहल्ले की विवाहिता ने मोहल्ले के ही दो युवकों पर घर में घुसकर जबरदस्ती दुराचार कर मारपीट करने और जेवर नगदी लूट ले जाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू करने के बाद लूटपाट का आरोप निराधार पाया। दुष्कर्म की घटना सही जाने पर दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।