आगरा: गहने लेकर फरार हुई बहू पर ससुरालियों ने 90 लाख रुपए की मांग का आरोप लगाया, 5 नामजद पर मुकदमा दर्ज
Agra, Agra | Apr 11, 2026 आगरा के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र में दंत चिकित्सक ने आरोप लगाया कि भाई की शादी के बाद बहू कल्पना अपने जेवर के साथ सास के गहने भी लेकर चली गई और 90 लाख की मांग को लेकर परिवार को धमकाया। आरोप है कि कल्पना, नरेंद्र, राहुल, विकास व मुन्ना मास्टर ने घर पर आकर हंगामा किया। मामले में नामजद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।