अकबरपुर: जिलाधिकारी ने फीता काटकर पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया, बेबी ऑफ सबीना को पोलियो ड्रॉप पिलाई
जिलाधिकारी कपिल सिंह के नेतृत्व में जिला महिला चिकित्सालय, अकबरपुर में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर जय गोविंद एवं मुख्य चिकित्साधीक्षक, जिला महिला चिकित्सालय की उपस्थिति में फीता काटकर अभियान का औपचारिक शुभारंभ किया तथा *बेबी ऑफ सबीना को पोलियो ड्रॉप पिलाकर अभियान की शुरुआत की*।