महसी: परागी बेली में विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, मचा हड़कंप, तीन वर्ष पूर्व हुई थी शादी, पुलिस जांच में जुटी
खैरीघाट थाना क्षेत्र के परागी पुरवा गांव में बुधवार 23 वर्षीय विवाहिता संजू देवी का शव घर के अंदर छल्ले से फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मजिस्ट्रेट और फील्ड यूनिट ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस के मुताबिक मृतका की शादी करीब तीन वर्ष पूर्व अजय यादव से हुई थी।