दु:खद खबर | कोटवार तेज बहाव में बहा, तलाश जारी
विश्व आदिवासी दिवस की ड्यूटी पूरी कर रविवार 09 अगस्त की शाम करीब 7 बजे घर लौट रहे ग्राम पहाड़ी, तहसील छपारा निवासी कोटवार लेखराम पिता दूधन नाला पार करते समय पैर फिसलने से तेज पानी के बहाव में बह गए।
घटना के बाद से ही परिजनों और स्थानीय लोगों द्वारा उनकी तलाश की जा रही है, लेकिन आज शाम 6 बजे तक लेखराम का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
लगातार बारिश के कारण नालों में तेज बहाव बना हुआ है, जिससे तलाश में भी मुश्किलें आ रही हैं।
🙏 परिवार की चिंता बढ़ती जा रही है। लेखराम की सुरक्षित तलाश के लिए सभी प्रार्थना करें।
📍 ग्राम पहाड़ी | तहसील छपारा | जिला सिवनी
#Seoni #Chhapara #BreakingNews #HKNewsSeoni #कोटवार #लेखराम #विश्वआदिवासीदिवस #सिवनी #छपारा
Chhapara, Seoni | Aug 10, 2026