नवाबगंज: जहांगीराबाद में डंपर ने मां-बेटे को कुचला, मां की मौके पर मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल
बाराबंकी मसौली विकासखंड के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार मां-बेटे को कुचल दिया। इस हादसे में मां की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।प्रत्यक्षदर्शियों ने करीब 9 बजे बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला सड़क पर गिर गई और डंपर उसके ऊपर से गुजर गया।