गभाना: सिकंदरपुर भुकरावली में युवक ने घर में घुसकर भाई-बहन पर चाकू से हमला कर किया घायल, मुकदमा दर्ज
गभाना थाना क्षेत्र के सिकंदपुर भुकरावली गांव में 23 जुलाई की शाम घर में घुसकर भाई-बहन पर चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव का सागर चाकू लेकर योगेंद्र कुमार के घर पहुंचा और दरवाजा खुलते ही उनकी बेटी दिशा वर्मा पर हमला कर दिया। बहन को बचाने आए बेटे कुनाल सिंह पर भी चाकू से कई वार किए गए, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।