सोहागपुर: सोहागपुर के कंचनपुर में 28 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, पुलिस मौके पर पहुंची
शहडोल जिले के सोहागपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कंचनपुर गांव में अज्ञात कारण से 28 वर्षीय अजय बैगा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है,घटना की सूचना लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की पड़ताल पर जुट गई है,पुलिस ने शनिवार को लगभग 2:00 बजे जानकारी देते हुए बताया है कि मामले पर मर्ग कायम कर लिया गया है, और जांच की जा रही है।