चूरू: प्लास्टिक मुक्त चूरू की दिशा में बर्तन बैंक योजना, जिले की 21 ग्राम पंचायतों में स्थापित हुए बर्तन बैंक
Churu, Churu | Jan 3, 2026 प्लास्टिक मुक्त राजस्थान की दिशा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर बर्तन बैंक योजना चूरू जिले में प्रभावी रूप से लागू की जा रही है। पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिले की 21 ग्राम पंचायतों में बर्तन बैंक स्थापित किए गए हैं। इस योजना का मुख्य लक्ष्य आयोजनों में एकल-उपयोग प्लास्टिक और डिस्पोजल सामग्री को कम करना है।