चूरू: जिले में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की तैयारी, डीएसटी टीम को किया अलर्ट, एएसपी सुनील कुमार ने दी जानकारी
Churu, Churu | Jan 3, 2026 चूरू जिले में जानलेवा साबित हो रहे चाइनीज मांझे और धातु निर्मित मांझे के खिलाफ अब पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। आमजन, दोपहिया वाहन चालकों और बेजुबान पक्षियों की जान पर मंडरा रहे खतरे को देखते हुए जिला विशेष पुलिस टीम (डीएसटी) को सक्रिय कर दिया गया है और बड़े स्तर पर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।