चूरू: रतननगर क्षेत्र के गांव की नाबालिग को 5 लाख रुपए में बेचने और दुष्कर्म का आरोप, डॉक्टर दंपती सहित 4 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Churu, Churu | Jan 3, 2026 चूरू के रतननगर थाना क्षेत्र के गांव की 17 वर्षीय लड़की को कथित रूप से 5 लाख रुपये में बेचने, उसकी इच्छा के विरुद्ध शादी कराने और बाद में दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस हाइ प्रोफाइल मामले में लड़की की नानी ने महिला थाना में डॉक्टर दम्पति सहित 4 नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।