चूरू: स्कॉर्पियो के लिए पत्नी को सिगरेट से दागा, मारपीट कर घर से निकाला, महिला थाना में मुकदमा दर्ज
Churu, Churu | Jan 3, 2026 चूरू जिले में दहेज में स्कॉर्पियो गाड़ी और पांच लाख रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर एक विवाहिता के साथ क्रूरता की हदें पार करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि शराबी पति ने पत्नी के साथ न सिर्फ बेरहमी से मारपीट की, बल्कि उसके हाथ-पैर सिगरेट से दाग दिए। पीड़िता को घर से निकाल दिया गया। गांव चलकोई बनीरोतान की 26 वर्षीय विवाहिता ने मुकदमा दर्ज करवाया