निर्माणाधीन सड़क चौड़ीकरण कार्य का नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण, समय पर कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश...
नगर आयुक्त बेतिया शिवाक्षी दीक्षित ने आज पथ निर्माण प्रमंडल, बेतिया द्वारा पथरी घाट से बरवत सेना तक निर्माणाधीन सड़क चौड़ीकरण एवं नाला निर्माण कार्य का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने सड़क एवं नाला निर्माण के अलाइनमेंट का जायजा लिया तथा निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाले आवश्यक अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई का अनुश्रवण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया नियमानुसार एवं शीघ्र पूरी की जाए, ताकि निर्माण कार्य बिना किसी बाधा के आगे बढ़ सके। नगर आयुक्त ने निर्माण एजेंसी एवं संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता मानकों का पूर्ण पालन करते हुए सड़क एवं नाला निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा निर्माण कार्य की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए, जिससे आमजन को शीघ्र बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध हो सके।