सांगानेर: जयपुर में 9वीं क्लास के स्टूडेंट्स को गांव से काम सीखने के बहाने लाकर परिचित ने किया कुकर्म, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
जयपुर में परिचित के 9वीं क्लास के स्टूडेंट से कुकर्म करने का मामला सामने आया है। स्कूल की छुट्टियों में काम सिखाने के बहाने आरोपी परिचित उसे गांव से साथ लेकर आया था। हैवानियत का शिकार नाबालिग ने आरोपी परिचित युवक के चुंगल से छुटकर थाने में पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने आरोपी युवक को अरेस्ट कर कोर्ट में पेश कर जेसी भेज दिया।