सहारनपुर: नौकरी से हटाए जाने से आहत होमगार्ड जवान ने आर्थिक तंगी के चलते जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की, अस्पताल में चल रहा इलाज
सहारनपुर के थाना सदर बाजार क्षेत्र स्थित हसनपुर चुंगी में एक होमगार्ड जवान द्वारा जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। हसनपुर निवासी 28 वर्षीय सुरज शर्मा ने मंगलवार को कथित रूप से जहरीला पदार्थ सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजनों ने उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है।