सोनारी पुलिस ने ग्वाला बस्ती से एक युवक को गिरफ्तार किया है। सोमवार को 4:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार युवक के पास से पुलिस ने 13 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया। गिरफ्तार युवक सोनारी ग्वाला बस्ती का रहने वाला पिंटू यादव उर्फ भैंसा शामिल है। इस मामले में डीएसपी हेडक्वार्टर-2 मनोज कुमार ठाकुर ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी।