महागामा: गोड्डा जिले में पुलिस प्रशासन की कवायदों के बाद भी सड़क हादसों का आंकड़ा बढ़ रहा है
तमाम कवायदों व जागरूकता अभियान के बाद भी जिले में सड़क हादसों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। यातायात नियमों को लेकर प्रशासन द्वारा बार-बार चेतावनी के बावजूद भी स्थिति में कोई सुधार नहीं दिख रहा है स्थिति यह है कि हर दिन सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत व अन्य कई जख्मी हो रहे हैं। जिले में हर साल सड़क सुरक्षा सप्ताह मना कर लोगों को जागरूक किया जाता है।