दरभा: दरभा में ट्रक पलटने से जगदलपुर-सुकमा हाइवे पर यातायात बाधित, दरभा पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद यातायात बहाल किया
Darbha, Bastar | Jul 2, 2026 जिले के सुकमा राष्ट्रीय मार्ग पर से गुजर रहा एक ट्रक दुर्घटना का शिकार हो गया ,जिसकी वजह से जगदलपुर-सुकमा हाइवे पर वाहनों की आवाजाही कुछ घंटे पूरी तरह से बंद हो गया था। इस दुर्घटना में ड्राइवर की जान तो बच गई, लेकिन ट्रक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई थी।