बहराइच: सुहेलदेव स्मारक स्थल पर 23 और 24 मई को आयोजित होगा विजय उत्सव, कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम ने संबंधितों के साथ की बैठक
चतुर बहराइच में महाराजा सुहेलदेव स्मारक स्थल पर 23 व 24 में को विजय उत्सव आयोजित किया जाएगा। डीआईओ की ओर से शुक्रवार शाम को बताया गया कि इस संबंध में जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में अहम बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में डीएम ने निर्देश दिए हैं कि स्मारक स्थल पर होने वाले कार्यक्रम में चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया जाए।