चित्रकूट में 501 कन्याओं का पूजन कर कराया गया कन्या भोज, 70 वर्षों से निभाई जा रही परंपरा
भरतकूप थाना क्षेत्र के रौली कल्याणपुर स्थित मां दुर्गा मंदिर में समाजसेवी रामबाबू गुप्ता द्वारा 501 कन्याओं का पूजन कर कन्या भोज कार्यक्रम आयोजित किया गया।
मंगलवार सुबह 11 बजे से शुरू हुए इस धार्मिक कार्यक्रम में कन्याओं का विधि-विधान से पूजन किया गया और उन्हें भोजन कराया गया। मंदिर परिसर में भक्ति और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला।
समाजसेवी रामबाबू गुप्ता ने बताया कि उनके परिवार में पिछले 70 वर्षों से लगातार नवरात्रि के अवसर पर कन्या भोज कराने की परंपरा चली आ रही है। पहले उनके पूर्वज इस कार्यक्रम का आयोजन करते थे और अब वह इस परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि गौ, ब्राह्मण और कन्या की पूजा करना पुण्य का कार्य माना जाता है। उन्होंने यह भी बताया कि करीब 70 वर्ष पहले उनके पिता ने इस स्थान का निर्माण कराया था।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य और चित्रकूट पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
अब सुनिए, इस 70 वर्ष पुरानी परंपरा और कन्या भोज के आयोजन को लेकर समाजसेवी रामबाबू गुप्ता का क्या कहना है।