श्रद्धालु रंग-बिरंगे गुलाल उड़ाते हुए माता रानी को विदाई देने के
चित्रकूट: पहाड़ी कस्बे में धूमधाम से निकली माता रानी की विदाई यात्रा, गुलाल उड़ाकर भक्तों ने लगाए जयकारे
चित्रकूट। जनपद चित्रकूट के पहाड़ी कस्बे में माता रानी की विदाई को लेकर भक्तों में उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला। माता रानी की विदाई के दौरान श्रद्धालु डीजे की धुन पर नाचते-गाते और गुलाल उड़ाते हुए आगे बढ़े। पूरे कस्बे में भक्तिमय वातावरण नजर आया। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने माता रानी के जयकारे लगाए, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया।
विदाई यात्रा में बड़ी संख्या में भक्तगण शामिल हुए। श्रद्धालु रंग-बिरंगे गुलाल उड़ाते हुए माता रानी को विदाई देने के लिए आगे बढ़ते दिखाई दिए। वहीं, डीजे पर बज रहे धार्मिक गीतों की धुन पर युवा और अन्य श्रद्धालु झूमते नजर आए। इस दौरान कुछ स्थानों पर पटाखे भी फोड़े गए, जिससे उत्सव का माहौल देखने को मिला।
माता रानी की विदाई के अवसर पर श्रद्धालुओं के चेहरों पर जहां एक ओर उत्साह दिखाई दिया, वहीं दूसरी ओर मां के विदा होने का भावुक पल भी देखने को मिला। भक्तों ने माता रानी से क्षेत्र में सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली बनाए रखने की प्रार्थना की।