अशोकनगर शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत जिले में संचालित निजी स्कूलों के लिए मान्यता एवं नवीनीकरण की आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिला शिक्षा केंद्र से सोमवार को शाम 6 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिन निजी स्कूलों की मान्यता अवधि समाप्त होने वाली है, उन्हें समय-सीमा के भीतर आवेदन करना अनिवार्य होगा। नवीन मान्यता के लिए आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई।