डलमऊ: नगर पंचायत डलमऊ कार्यालय में अध्यक्ष ने नामित सभासदों को दिलाई शपथ
मंगलवार को समय लगभग 3:00 बजे नगर पंचायत डलमऊ कार्यालय में नामित सभासद अभिषेक कुमार, पवन जायसवाल एवं शिव प्रसाद साहू को नगर पंचायत डलमऊ अध्यक्ष पंडित बृजेश दत्त गौड़ ने पद एवं गोपनीय की शपथ दिलाई। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी सिकंदर आदित्य, शुभम गौड़, गिरजा शंकर त्रिपाठी, फिरोज आलम, परवेज खान,विनोद निषाद, मुन्नू मिश्रा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।