नवाबगंज: बाराबंकी में बिजली विभाग द्वारा संविदाकर्मियों को सेवा से हटाए जाने के विरोध में बिजली कर्मियों ने निकाली बाइक रैली
बाराबंकी में बिजली विभाग द्वारा संविदा कर्मियों को सेवा से हटा जाने के विरोध में उत्तर प्रदेश बिजली मजदूर संगठन ने आज शुक्रवार लगभग 1:00 बजे विद्युत विभाग के विरोध में ओवरी विद्युत उपकेंद्र से पल्हरी पावर हाउस तक बाइक रैली निकाली इसी दौरान बिजली कर्मियों ने कहा कि विभाग ने बड़ी संख्या में संविदाकर्मियों को बिना किसी गलती के सेवा से निकाल दिया।