आगामी त्योहारों के मद्देनज़र पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने रविवार मध्य रात्रि 12 बजे गूगल मीट के माध्यम से जनपद के सभी थाना, चौकी प्रभारी व क्षेत्राधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि किसी भी अराजक तत्व पर तत्काल कार्रवाई की जाए। डीजे पर आपत्तिजनक गानों व भड़काऊ भाषणों पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए।