श्री गंगानगर: कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों की हुई बैठक
Shree Ganganagar, Ganganagar | Aug 7, 2025
निर्वाचन विभाग राजस्थान जयपुर के निर्देशानुसार श्रीगंगानगर जिले के समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदान केन्द्रों के पुनर्गठन, विभाजन, समाहितकरण एवं भवन परिवर्तन के प्रस्ताव के संबंध में गुरूवार को दोपहर 3:00 बजे कलेक्ट्रेट सभाहॉल में बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला कलक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. मंजू ने की।