भरतपुर: झांसी में भरतपुर के व्यक्ति को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, हुई मौत
झांसी में तेज रफ्तार कार ने एक 72 साल के व्यक्ति को टक्कर मार दी। वो करीब 10 फीट ऊपर उछलकर सड़क किनारे जा गिरे। लोगों ने देखा तो फौरन अस्पताल ले गए। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस हादसे का सीसीटीवी भी सामने आया है। पुलिस ने इसकी मदद से कार की पहचान कर उसे बरामद कर लिया। गाड़ी मालिक फरार है। घटना सीपरी बाजार थाना क्षेत्र की है।