राठ: अंधेरे में डूबी पूरी बस्ती, अभी तक नहीं हुआ विद्युतीकरण, प्रभावित लोगों ने राठ विद्युत पावर हाउस में किया विरोध प्रदर्शन
Rath, Hamirpur | Jun 26, 2026 राठ कस्बे के दीवानपुरा आईटीआई कॉलेज के पास की बस्ती में अभी तक विद्युतीकरण ना होने से लोगों का जीना दूभर हो चुका है। तथा शाम होते ही पूरी बस्ती अंधेरे में डूब जाती है। इस समूची बस्ती में अभी तक बिजली के खंभे भी नहीं लगाए गए हैं। प्रभावित लोगों का कहना है कि वह लोग जनप्रतिनिधियों से लेकर विद्युत विभाग के चक्कर लगा लगाकर परेशान हो चुके हैं।