📚 **शिक्षक दिवस पर सीएम योगी का संदेश**
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रदेश के सभी शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि शिक्षक प्राचीन ज्ञान परंपराओं को आधुनिक शिक्षा, तकनीक और नवाचार से जोड़कर नई पीढ़ी का भविष्य गढ़ रहे हैं।
सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश प्राचीन ज्ञान, साधना और संस्कारों की पावन भूमि रहा है। काशी, सारनाथ, अयोध्या, मथुरा-वृंदावन और प्रयागराज हमारी समृद्ध ज्ञान परंपरा के प्रमुख केंद्र रहे हैं।
उन्होंने कहा कि शिक्षकों के प्रयासों से ज्ञान की यह विरासत आधुनिक स्वरूप में नई पीढ़ी तक पहुंच रही है।
#शिक्षकदिवस #TeacherDay #YogiAdityanath #UttarPradesh #BharatKrantiNews #शिक्षा
Bhadohi, Bhadohi | Sep 5, 2026