शनिवार को जमुई न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन किया गया, जिसमें कुल 1532 मामलों का निष्पादन हुआ। इस दौरान 6 करोड़ 40 लाख रुपये पर सहमति बनी, जबकि 5 करोड़ 30 लाख रुपये से अधिक की वसूली की गई। उक्त जानकारी 7 बजे दी गई। डालसा सचिव राकेश रंजन ने बताया कि सबसे अधिक बैंक लोन रिकवरी मामलों का निपटारा हुआ।