नामकुम: तुपुदाना के बालसिरिंग में पुलिस और KSS गिरोह के बीच मुठभेड़, एक अपराधी को लगी गोली
Namkum, Ranchi | Oct 13, 2025 तुपुदाना के बालसिरिंग इलाके में पुलिस और KSS गिरोह के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक अपराधी को गोली लगी है। वहीं दो अन्य अपराधी के गिरफ्तार किए जाने की सूचना है। सोमवार सुबह करीब सात बजे एसएसपी राकेश रंजन खुद मुठभेड़ स्थल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।