कानपुर: काकादेव थाने में भाजपा नेता और इंस्पेक्टर के बीच हॉट टॉक का वीडियो हुआ वायरल, भाजपा नेता ने कहा- मैं ऐसा ही बात करता हूं
काकादेव थाने में भाजपा के वार्ड अध्यक्ष पंडित आयुष शुक्ला और थाना प्रभारी के बीच हॉट टॉक का वीडियो सोशल मीडिया पर दोपहर 1 बजे वायरल हो गया।वायरल वीडियो में भाजपा नेता थाने में बैठकर अभद्रता से बात करते हुए दिखाई दे रहा है। इस मामले में पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। थाना प्रभारी का कहना है वीडियो 1 महीने पुराना है। पुलिस आयुक्त ने जांच के आदेश दिए।